पटना (न्यूज सिटी) पंचायती राज विभाग बिहार के आदेशानुसार सम्पतचक प्रखंड आरटीपीएस भवन मे परामर्शी समिति गठन हेतू बैठक आयोजित की गई बिहार पंचा...

पटना (न्यूज सिटी) पंचायती राज विभाग बिहार के आदेशानुसार सम्पतचक प्रखंड आरटीपीएस भवन मे परामर्शी समिति गठन हेतू बैठक आयोजित की गई बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 की धारा 40 (ग) के नियमानुसार अगर पंचायत समिति प्रमुख एवं उप प्रमुख के दोनों पदों पर रिक्तियाँ होने की स्थिति मे उक्त पद के चुनाव होने तक प्रमुख एवं उप प्रमुख के दायित्व निर्वाहन कराने हेतू प्रादेशिक निर्वाचित क्षेत्र के सदस्यों के बीच से उम्र की वरियता क्रम के आधार पर कार्यकारी प्रखंड प्रमुख चयन की जाएगी आज सम्पतचक प्रखंड आरटीपीएस भवन मे पूर्व प्रखंड प्रमुख निर्भय सिंह पूर्व उप प्रमुख रणजीत कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमति उषा कुमारी एवं कृषि पदाधिकारी शिव बालक प्रसाद पूर्व विधान सभा प्रत्याशी संजीव कुमार शरद उर्फ गुड्डु सिह अन्य गणमान्य लोगो की मौजूदगी मे आज वृहस्पति वार को प्रखंड के कुल 11 पंचायत समिति सदस्यों मे से 7 नगर पंचायत मे चल जाने के कारण बाद शेष 4 बचे पंचायत समिति सदस्यों की उपस्थिति में लंकाकछुआरा पंचायत समिति सदस्य हरि चरण पासवान को कार्यवाहक प्रखंड प्रमुख का प्रभार दिया गया ।