पटना (न्यूज़ सिटी) बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सूधार विभाग द्वारा पिछले माह 22 अंचलाधिकारी का तबादला किया गया था जिसमे पटना सदर के सम्पतचक ...

पटना (न्यूज़ सिटी) बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सूधार विभाग द्वारा पिछले माह 22 अंचलाधिकारी का तबादला किया गया था जिसमे पटना सदर के सम्पतचक अंचलाधिकारी मुकुल कुमार झा का भी स्थानांतरण की गई थी आज शुक्रवार दिन लगभग 03:30 बजे सम्पतचक प्रखंड के सभागार मे विदाई एवं स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से उपस्थित प्रबुद्वजनों ने प्रखंड सभागार में सम्पतचक अंचलाधिकारी मुकुल कुमार झा की विदाई एवं नवनियुक्त बीडीओ श्रीमति वीणा कुमारी का भव्य स्वागत की गयी सम्पतचक अंचलाधिकारी मुकुल कुमार झा के कार्यकाल की सराहना की गई सम्पतचक प्रखंड कर्मी एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा विदाई सम्मान मे अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट की गयी इस दौरान सम्पतचक अंचलाधिकारी मित्रों के स्नेह याद करते हुए कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान सम्पतचक प्रखंड कर्मीयों एवं क्षेत्रीय लोगों का काफी सहयोग मिलता रहा है हमसभी लोग एक परिवार के तरह मिलजूल कर रहे है वही सम्पतचक प्रखंड मे नवनियुक्त बीडीओ वीणा कुमारी का गर्म जोशी के साथ स्वागत की गई मौके पर सम्पतचक वर्तमान अंचलधिकारी नंदकिशोर निराला के साथ लेखापाल गुलनार खानम दिपती कुमारी टीए शोनाली प्रिया एवं दर्जनों क्षेत्रीय लोगों की तरफ से शुभकामना दी गई।