पटना सिटी । पटना सिटी में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, शुक्रवार के देर रात कुम्हरार स्थित ठाकुरबारी मंदिर से चोरों ने राम, सीता, लक्ष्म...
पटना सिटी। पटना सिटी में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, शुक्रवार के देर रात कुम्हरार स्थित ठाकुरबारी मंदिर से चोरों ने राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के मूर्ति के चोरी होने के बाद चोरों ने शनिवार के ढेर रातखाजेकलां थाना क्षेत्र के हरनाहा टोला मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा था। कि घर में ताला लगाकर परिवार के सभी सदस्य हरनौत गांव चले गए थे। रविवार को पड़ोसी ने मोबाइल पर चोरी की सूचना दी पीड़ित ने बताया कि चोरों ने 7 हजार नगद समेत सोने की अंगूठी कानबाली व अन्य सामान चोरी कर ली है। वहीं दूसरी ओर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के न्यू अजीमाबाद कॉलोनी निवासी आफताब आलम की बाइक घर के दरवाजे से चोरी हो गई है। चोरी के दोनों मामले में पीड़ित की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन की बात कह रही है।




