पटना। बिहार में लॉक डाउन की प्रक्रिया खत्म कर दी गयी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दी है। मंगलवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से आप...
पटना। बिहार में लॉक डाउन की प्रक्रिया खत्म कर दी गयी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दी है। मंगलवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से आपदा प्रबंधन समूह की बैठक लॉकडाउन को लेकर बैठक बुलाई गई। इसमें राज्य के मुख्य सचिव व विकास आयुक्त के साथ गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी और राज्य के पुलिस महानिदेशक शामिल रहे। बैठक में जिलों से मिले फीडबैक पर विमर्श के बाद छूट के साथ अनलॉक का फैसला लिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि
लाॅकडाउन लगने से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अतः लाॅकडाउन खत्म करते हुये शाम 7ः00 बजे से सुबह 5ः00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4ः00 बजे अपराह्न तक खुलेंगे। दुकान खुलने की अवधि 5ः00 बजे अपराह्न तक बढेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में आनलाईन शिक्षण कार्य किये जासकेंगे। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी। अभी भी भीड़भाड़ से बचने की आवश्यकता है।
गौरतलब हैं कि बिहार में बीते पांच मई से लागू लॉकडाउन का चौथा चरण मंगलवार की रात 12 बजे खत्म हो रहा है। इसके पहले पांच से 15 मई तक लॉकडाउन- 1, 16 से 25 मई तक लॉकडाउन- 2 तथा 26 मई से एक जून तक लॉकडाउन- 3 लागू रहे थे। लाकडाउन- 4 बीते दो जून से आरंभ होकर आज समाप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के पहले जिलाधिकारियों से कोरोना संक्रमण के हालात का फीडबैक लिया था। इसमें जिलाधिकारियों ने संक्रमण पर नियंत्रण रखते हुए रियायतें देने की बात कही थी।





