Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नौबतपुर में ट्रक में लदे सैकड़ो कार्टून विदेशी शराब जब्त, चालक व खलासी गिरफ्तार

नौबतपुर। नौबतपुर पुलिस ने फिर एक बार तत्परता दिखाते हुए एनएच 139 सड़क पर नौबतपुर के बिक्रम मोड़ के समीप से ट्रक पर लदे 537 कार्टन विदेशी शरा...


नौबतपुर।
नौबतपुर पुलिस ने फिर एक बार तत्परता दिखाते हुए एनएच 139 सड़क पर नौबतपुर के बिक्रम मोड़ के समीप से ट्रक पर लदे 537 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है। जब्त शराब झारखंड निर्मित है। पुलिस ने मौके से ट्रक के चालक एवं खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस की सक्रियता देख लाइनर का काम कर रहा शराब का बड़े माफिया मौके से बाइक से फरार होने में सफल रहा। नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पकड़े गए चालक एवं खलासी से पूछताछ के आधार पर शराब कारोबारी को चिन्हित कर एवं मौके से पकड़े गए वाहनों के कागजात के आधार पर संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की मौजूदगी में आखिर कैसे भाग जाता है शराब तस्कर

बताते चलें कि नौबतपुर में आए दिन शराब की खेप पकड़ी जा रही है और हर बार पुलिस की सक्रियता देख तस्कर मौके से फरार हो जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या शराब तस्कर पुलिस से भी ज्यादा प्रशिक्षित होते हैं जो हर जगह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते हैं, या फिर पुलिस तस्करों को भागने का मौका दे देती है। बहरहाल नौबतपुर पुलिस बरामद शराब और पकड़े गए चालक एवं खलासी से पूछताछ के आधार पर तस्करों तक पहुंचने का प्रयास करने की बात कही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now