Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने मनाया एकजुटता दिवस

पटना।  पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में केंद्रीय मजदूर संघ के आह्वान पर गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ ने मजदूर हित में एकजुटता दिवस ...


पटना।
 पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में केंद्रीय मजदूर संघ के आह्वान पर गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ ने मजदूर हित में एकजुटता दिवस के रुप में मनाया। इस दौरान संघ के अधिकारियों ने मजदूरों के जान माल की सुरक्षा हेतु धरना - प्रदर्शन का भी आयोजन किया। संघ के बिहार प्रदेश के मंत्री विनोद कुमार सिंह के आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए संघ के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि बंगाल सरकार पूरी तरह से अलोकतांत्रिक हो रखी है। वहां हमारे कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढाया जा रहा है। अतः बंगाल सरकार से एवं राज्यपाल से मांग करते हैं कि उसकी रोकथाम की जाए।

मीडिया से रूबरू कराते हुए हुए प्रदेश के मंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आज बंगाल के स्थिति अराजक हो रखी है। वहां लोकतंत्र नाम का कोई चीज नहीं है। भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को, रिक्शा - ठेला वाले को, बुनकरों को, फिशरमैन को सभी को घर से मारपीट कर एवं गांव से भी भगाया जा रहा है, एवं उनकी हत्याएं भी की जा रही है। उन पर जुल्म ढाए जा रहे।इस जुल्म का विरोध करने के लिए ही हम लोग आज यह धरना प्रदर्शन एवं एकजुटता दिवस का आयोजन किए हैं।


साथ ही प्रदेश मंत्री विनोद कुमार सिंह ने बिहार के लोगों से आग्रह किया है कि अनाथ हुए परिवारों, बेघर हुए लोगों एवं जिन बुनकरों के मशीनों को तोड़ दिया गया है। उनको पुनर्स्थापना के लिए अधिक से अधिक लोग दान दें। दान देने के लिए एक खाता संख्या भी मीडिया के सामने प्रस्तुत किया और बताया कि जो भी दानदाता, जिनका दान ₹ 10,000 से अधिक होगा, उनको भारतीय मजदूर संघ एक प्रशस्ति पत्र देगा एवं उनको सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके घर जाकर या उन को बुलाकर किया जा सकता है। इसलिए अधिक से अधिक दान देकर यश का भागी बने। 


संघ के प्रदेश महामंत्री संजय सिंह ने भी मीडिया को संबोधित करते हुए बंगाल सरकार पर बुरी तरह अपने बाणों की वर्षा की एवं बताया कि बंगाल सरकार इसको अविलंब रोक लगाए अन्यथा बिहार के मजदूर जब जाग जायेंगे और आंदोलन करेंगे तो ममता सरकार को भागना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि इस संबंध में दिया गया दान 80G के तहत आयकर मुक्त है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम पांडे, प्रदेश मंत्री मुरारी प्रसाद, पटना जिला अध्यक्ष नीरज कुमार, सहायक जिला मंत्री पप्पू वर्मा, अजय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, सांडिल्य जी, कविंदर जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now