पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ कोरोना महाम...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ कोरोना महामारी को देखते हुए। श्री अग्रसेन जी की रसोई के 24वां दिन भी भोजन का वितरण किया गया समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज घर में जो लोग कोरोना के कारण होम करोटायन हो रखे उनके पास व्यवस्था नहीं है। उनके घर भी समिति द्वारा दोनों समय का भोजन 35 घरो मे दिया गया। गुरूवार की व्यवस्था वरिष्ठ समाजसेवी हम सभी के अभिभावक श्री गिरधारी लाल जी सराफ द्वारा प्रदान की गई है। 1000 पैकेट भोजन बनाकर वितरण किया गया इसके पूर्व 12 वां दिन भी श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में मरीजों के बीच चाय और मठ्ठी का वितरण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व पार्षद बलराम चौधरी भी उपस्थित थे आज का वितरण मुरराका कंपाउंड कंगन घाट मोर्चा रोड पटना साहिब स्टेशन गुलजारबाग बेलवरगंज श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल जैसे अनेक इलाकों में किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सुभाष पोद्दार, आशीष जोनी, मनोज खेतान, राजेश चौधरी, राजेश देवड़ा, मुन्ना कसेरा, सनी साह,अशोक बंका, विनोद शर्मा,प्रदीप केडिया, अजय अग्रवाल, राकेश कुमार सक्रिय थे।




