Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आलमगंज पुलिस ने हत्या व चोरी कांड में 05 अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पटना सिटी। राजधानी पटना में लगातार अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। यही वजह हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आलाअधिकारियों के साथ विधि...

Alamganj police arrested 05 criminals in murder and theft case and sent them to jail
पटना सिटी। राजधानी पटना में लगातार अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। यही वजह हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आलाअधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक किए। जिसमें उन्होंने कहा था कि अपराध में लापरवाही बरतने वालो को किसी भी हाल में नही बक्शा जाएगा। यही कारण है कि बिहार पुलिस अपने कर्तव्य का निर्वहन जोशीले अंदाज में कर रहे हैं और निरंतर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासरत हैं। पटना सिटी में भी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर आलमगंज थाना की पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने हत्या व चोरी मामले में 5 बदमाशों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। 

मामले पर आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बीते 22 अप्रैल को पिरबैश इलाके में घर बनाने के विवाद में मो. दानिश नामक युवक की हत्या चाकू गोदकर हुई थी जिसमे घटना के दिन ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं इस हत्याकांड का मुख्य सरगना मो. आबिद, मो. इकबाल और मो. सोनू को गाय घाट से गिरफ्तार किया गया है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि मालवाहक टेम्पू चोरी मामले में भी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जो कि शनिवार को बजरंगपुरी इलाके से मालवाहक टेम्पू चोरी कर भाग रहे थे जिनको पुलिस ने पीछा कर गांधी सेतु से गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान संजीव और अविनाश कुमार के रूप में की गई है। वही पूछताछ के दौरान बताया कि पटना से टेम्पू चोरी कर हाजीपुर ले जाकर बेच देते थे। फ़िलहाल पुलिस सभी बदमाशों से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now