भोजपुर। स्वास्थ मंत्री बिहार सरकार सह भोजपुर जिला प्रभारी मंगल पांडेय एवं केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह के पहल पर आरा ...
भोजपुर। स्वास्थ मंत्री बिहार सरकार सह भोजपुर जिला प्रभारी मंगल पांडेय एवं केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह के पहल पर आरा सदर अस्पताल में भाजपा नेताओ का एक दल विजय सिंह के नेतृत्व में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान अस्पताल प्रबंधक कौशल कुमार दूबे ने स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य मंत्रियों को कोरोना संक्रमित मरीजों एवं आम रोगी के हित में उपयोगी जरुरी उपकरणो का ब्योरा लिया गया। जिसे जरुरी आवश्यक सूची में लिखा गया और बहुत जल्द अस्पताल प्रंबंधक को सभी सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही गई। पुरे अस्पताल परिसर का भ्रमण कर आवश्यक साफ सफाई रखने का हिदायत के साथ कड़े शब्दों में निर्देशित भी किया गया। भाजपा नेताओ के दल में विजय सिंह, मुन्ना गुप्ता, राजेश सिंह, शिव जी सिंह एवं अमरदीप कुमार जय उर्फ अमरदीप कुशवाहा आदि मौजुद रहे।
भोजपुर से प्रमोद मिश्रा की रिपोर्ट।।





