Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को मिले वाई प्लस सुरक्षा, पार्टी नेता ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा चिट्ठी

पटना। जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पप्पू यादव को वाई प्लस सुरक्षा देने को लेकर पार्टी के युवा परिषद क...


पटना।
जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पप्पू यादव को वाई प्लस सुरक्षा देने को लेकर पार्टी के युवा परिषद के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता रजनीश कुमार तिवारी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। 

रजनीश तिवारी ने पत्र लिख मांग किया है कि वर्तमान समय में पप्पू यादव सरकार से बढ़कर हर आपदाओं एवं समस्याओं में हर विपरीत समय में लोगों की ढाल बने हुए है। वे अपने आप में एक संस्था बनकर लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। बिहार समेत पूरा देश इनकी सेवादारी से प्रभावित है। वर्तमान समय में यह बिहार की सत्ता पक्ष और विपक्ष के लिए गले की फांस बन चुके हैं। लगातार सरकार एवं बिहार के विपक्ष की नाकामियों को उजागर कर रहे हैं जिससे इनकी सुरक्षा को भी खतरा है। यह बिहार में लोगों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं है। आए दिन इस वैश्विक महामारी में अस्पतालों में श्मशान में सड़कों पर और लोगों की बीच उनकी सेवा में तत्पर रहते हैं। ऐसे में जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी हाथ खड़ा कर दी है। वहां एक मात्र सहारा बिहार में पप्पू यादव हैं। 

उन्होंने पत्र में आगे लिखा है कि जाप सुप्रीमो पप्पू यादव बिहार से पांच बार सांसद व एक बार विधायक रह चुके हैं। इनकी कार्यों से और सेवा भाव से यह सत्ता पक्ष और विपक्ष उनके समर्थकों के नजरों में हमेशा खटकते हैं। जिससे इनकी सुरक्षा को भी खतरा है किसी भी वक्त हताहत की स्थिति हो सकती है। भारत सरकार के द्वारा इन्हें 1 साल पूर्व तक वाई प्लस सुरक्षा दी जा रही थी। लेकिन अचानक सुरक्षा वापस ले लिया जो चिंताजनक है। वर्तमान परिस्थिति में उनके सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बिहार के लोगों के एकमात्र आवाज एवं एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद होने के नाते उन्हें तत्काल Y+ (वाई प्लस) सुरक्षा प्रदान करने का मांग रजनीश तिवारी ने गृह मंत्री से किया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now