पटना सिटी। एक तरफ कोरोना का कहर तो दूसरी ओर अपराधियों का दहशत। ऐसा इसलिए कि राजधानी पटना में नित्य नए नए अपराधियों द्वारा आपराधिक वारदातो को...
पटना सिटी। एक तरफ कोरोना का कहर तो दूसरी ओर अपराधियों का दहशत। ऐसा इसलिए कि राजधानी पटना में नित्य नए नए अपराधियों द्वारा आपराधिक वारदातो को अंजाम दिया जा रहा है। मामला पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित पानी टंकी के पास की हैं, जहाँ पाँच अपराधी किसी व्यापारी को हथियार का भय दिखाकर लूटपाट करने के फिराक में एकत्रित हुए थे। इसी दरम्यान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग हथियार के साथ खड़े हैं। इसके बाद अगम कुआं थाना की पुलिस हरकत में आई और थाना प्रभारी अभिजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शातिर अंदाज में बहुत ही सावधानी बरतते हुए पांच अपराधियों को तीन देसी कट्टा और नौ कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गए सभी अपराधी पेशेवर लुटेरे हैं। जो किसी व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लुटेरों से पूछताछ कर रही है।




