Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


लॉकडाउन में पुलिस अलर्ट, रोको-टोको अभियान चलाकर पटना पुलिस ने नियम तोड़ने वालो पर की कार्रवाई

पटना सिटी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 मई तक संपूर्ण लॉक डाउन लगा दिया है। कोरोना वायरस संक्रमित महामारी से लोगों का चयन तोड़ने क...


पटना सिटी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 मई तक संपूर्ण लॉक डाउन लगा दिया है। कोरोना वायरस संक्रमित महामारी से लोगों का चयन तोड़ने के लिए बिहार में लॉकडाउन लगाया गया है और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो लोग लॉक डाउन का पालन नहीं करते हैं। उन पर कानूनी कार्यवाही की जाए। 


जिसके बाद पटना के सड़कों पर लॉक डाउन का पालन करवाने के लिए पटना पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। बेवजह सड़कों पर घूमने वाले बाइकर्स और अन्य वाहनों से घूमने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है तो कई लोगों पर पुलिस फाइन कर कानून का पालन करने का अनुरोध भी कर रही है। 


सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी सड़क पर वाहनों की जांच कर रहे हैं। बाईपास थाना के फोर लाइन पर लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बिना अनुमति के सड़कों पर घूम रहे हैं। उन वाहनों पर पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रही है और बिना अनुमति के सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं ऑटो चालक यात्रियों को पूरी तरह ऑटो में भरकर सफर कर रहे हैं जिन पर पुलिस फोर्स कार्रवाई कर रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now