Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


ट्रक एवं बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक जख्मी, पटना रेफर

नौबतपुर।  शुक्रवार को नौबतपुर थाना क्षेत्र के बिहटा - सरमेरा पथ 78 के सेल्हौरी गांव के पास बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार यु...


नौबतपुर। 
शुक्रवार को नौबतपुर थाना क्षेत्र के बिहटा - सरमेरा पथ 78 के सेल्हौरी गांव के पास बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया। साथ ही घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए नौबतपुर रेफ़रल अस्पताल लाया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। वही घायल बाइक सवार युवक की पहचान खगौल लख निवासी विनय पासवान का 20वर्षीय पुत्र रामाचारी पासवान के रूप में हुई है। जबकि बाइक पर बैठे दो अन्य महिला एवं एक बच्ची मामूली रूप से जख्मी हो गई है। घटना के संबद्ध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक बाइक से किसी के शादी समारोह में जा रहा था। इसी दौरान सेल्हौरी गांव के पास बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हालांकि नौबतपुर पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाई। साथ ही ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है।

नौबतपुर से अवनीश कुमार की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now