पटना। संपूर्ण बिहार में आज से लॉकडाउन लागू हो चुका है। इसी के मद्देनजर देखते हुए पटना समेत विभिन्न जिलों में पुलिस मुस्तैद व अलर्ट है। यही क...
पटना। संपूर्ण बिहार में आज से लॉकडाउन लागू हो चुका है। इसी के मद्देनजर देखते हुए पटना समेत विभिन्न जिलों में पुलिस मुस्तैद व अलर्ट है। यही कारण है कि राजधानी पटना में भी जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत सभी थानों की पुलिस द्वारा रोको - टोको अभियान चलाया जा रहा हैं।
वही राजधानी पटना के खाजेकलां थाना की पुलिस ने रोको टोको अभियान के तहत वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी दौरान पुलिस ने रानीपुर खिड़की इलाके से एक स्कूटी सवार युवक को शराब और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
मामले में पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने गिरफ्तार युवक की पहचान गोपालगंज जिला के रहने वाले गुड्डू कुमार के रूप में किया है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था तभी वह वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने में जुटी है।





