पटना सिटी । बिहार मध निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत बहादुरपुर थाना की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रविवार की सुबह टैंपू में लदे विदेशी शराब ज...
पटना सिटी। बिहार मध निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत बहादुरपुर थाना की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रविवार की सुबह टैंपू में लदे विदेशी शराब जब्त किया है।
बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस गश्ती के दौरान टेंपो नंबर BR01PL1505 में सिग्नेचर विदेशी शराब के 750 एमएल पैक के कुल 204 बोतल बरामद किया है। कुल शराब की मात्रा 153 लीटर हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पीरबहोर थाना क्षेत्र के टिकिया टोली निवासी अशोक प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र संजय प्रसाद एवं खगौल थाना अंतर्गत बड़ी खगौल निवासी मालदेव प्रसाद के 25 वर्षीय बेटा सोनू कुमार के रूप में की गई है।





