पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र के गुरू गोविंद सिंह पथ के पास स्टेशनरी गोदाम में लाखों रुपए की लूट हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित चंद्र मोल...
पटना सिटी। बाईपास थाना क्षेत्र के गुरू गोविंद सिंह पथ के पास स्टेशनरी गोदाम में लाखों रुपए की लूट हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित चंद्र मोली सिंह बबलू ने बताया कि सोमवार को हम अपने स्टेशनरी गोदाम में थे। तभी पाँच की संख्या में अपराधी गोदाम में घुस गए और हथियार के बल पर गोदाम में रखे 07 लाख रुपये कीमत का स्टेशनरी आइटम से भरा कार्टून लेकर चलते बने। जिसके बाद हमने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही एसएसपी उपेंद्र शर्मा, सिटी एसपी (ईस्ट) जितेंद्र कुमार, डीएसपी अमित शरण, बाईपास थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल क़िया। वही पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज के आधार पर लूटेरों को चिन्हित करने में जुटी है।




