पटना। एंबुलेश प्रकरण पर आज बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी डा आचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने पूर्व सांसद पप्पू यादव के गिरफ्तारी पर तीख...
पटना। एंबुलेश प्रकरण पर आज बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी डा आचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने पूर्व सांसद पप्पू यादव के गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार अब थेथरई पर उतर आई है। एक सांसद को बचाने के लिए पूर्व सांसद को गिरफ्तार किया। कारण की उन्होंने एक सांसद के काले कारनामें को उजागर करने का हिम्मत किया।जिस एंबुलेंस पर रोगी को अस्पताल पहुंचाना था उससे आज कल बालू ठोया जा रहा है। इससे ज्यादा शर्मनाक बात क्या होगी की बहाना चालक नहीं मिलने का लगाया गया। आज सरकार उनपर जघन्य मामले की जांच कराकर दोषी को गिरफ्तार करने के बजाए पप्पू यादव को एक पुराने केस में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।ताकि एंबुलेंस का मामला ठंडा पर जाए।और भाजपा के किसी नेता पर उगली उठाने से लोग डरे। सरकार डर दिखाकर अपनी कमी को छुपाना चाहती है।और उससे ज्यादा आश्चर्य तब होता है जब ऐसे संगीन मामलों पर प्रदेश के मुखिया चुप है।
पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट।।




