Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूमरे ने 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अस्थायी तौर पर किया रदद्

डेस्क। चक्रवाती तूफान यस की आशंका के मद्देनजर सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ...


डेस्क।
चक्रवाती तूफान यस की आशंका के मद्देनजर सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि भुवनेश्वर पुरी, यशवंतपुर आदि से चलने वाले कुछ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अस्थाई तौर पर रद्द कर दिया गया है। इनमें पटना मुजफ्फरपुर तथा जयनगर से खुलने व पहुंचने वाली 3 जोड़ी एवं पूर्व मध्य रेल के कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आदि स्टेशनों से होकर नई दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल को जाने व आने वाली 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शामिल है। 

पूर्व मध्य रेल से खुलने व पंहुचने वाली स्पेशल ट्रेनें जिनका परिचालन रद्द रहेगा, जिनकी सूची निम्नवत हैं :-  

1. ट्रेन संख्या 05228 मुज्जफरपुर - यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 मई को रद्द रहेगा। 

2. ट्रेन संख्या 02643 एर्णाकुलम - पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 एवं 25 मई को रद्द रहेगा। 

3. ट्रेन संख्या 02644 पटना - एर्णाकुलम स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 एवं 28 मई को रद्द रहेगा। 

4. ट्रेन संख्या 08419 पुरी - जयनगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 मई को रद्द रहेगा। 

5. ट्रेन संख्या 08420 जयनगर-पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 मई को रद्द रहेगा। 

6. ट्रेन संख्या 08450 पटना - पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई को रद्द रहेगा। 

पूर्व मध्य रेल से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें जिनका परिचालन रद्द रहेगा :-

1. ट्रेन संख्या 02801 पुरी - नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 24, 25 एवं 26 मई को रद्द रहेगा। 

2. ट्रेन संख्या 02802 नई दिल्ली - पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 23, 24 एवं 25 मई को रद्द रहेगा। 

3. ट्रेन संख्या 02814 आनंदविहार टर्मिनल - भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 मई को रद्द रहेगा। 

4. ट्रेन संख्या 02816 आनंदविहार टर्मिनल - पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 एवं 26 मई को रद्द रहेगा। 

5. ट्रेन संख्या 02823 भुवनेश्वर - नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25 मई को रद्द रहेगा। 

6. ट्रेन संख्या 02826 नई दिल्ली - भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 मई को रद्द रहेगा। 

7. ट्रेन संख्या 02875 पुरी - आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25 मई को रद्द रहेगा। 

8. ट्रेन संख्या 02209 भुवनेश्वर - नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई को रद्द रहेगा। 

9. ट्रेन संख्या 02815 पुरी - आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 एवं 27 मई को रद्द रहेगा। 

10. ट्रेन संख्या 02819 भुवनेश्वर - आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई को रद्द रहेगा। 

11. ट्रेन संख्या 02820 आनंदविहार टर्मिनल - भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25 मई को रद्द रहेगा।  

12. ट्रेन संख्या 02824 नई दिल्ली - भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई को रद्द रहेगा।  

13. ट्रेन संख्या 02876 आनंदविहार टर्मिनल - पुरी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25 मई को रद्द रहेगा। 

14. ट्रेन संख्या 02254 भागलपुर - यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 मई को रद्द रहेगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now