Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नौबतपुर में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार मां और बेटे को मारी टक्कर , बेटे की मौत, मां जख्मी

नौबतपुर। नौबतपुर-मसौढ़ी मार्ग पर थाना क्षेत्र के दरियपुर गांव के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्‍कर मारते हु...

नौबतपुर। नौबतपुर-मसौढ़ी मार्ग पर थाना क्षेत्र के दरियपुर गांव के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्‍कर मारते हुए भाग गई। इस हादसे में बाइक चला रहा बेटे की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि बाइक पर पीछे बैठी हुई उसकी मां जख्मी हो गई। जख्मी महिला को राहगीरों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बाद में हल्की चोट के कारण उसे घर भेज दिया गया। मृतक जीशान अंसारी 16 वर्ष, दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के सिंघारा निवासी मो0 सफीक का पुत्र था और जख्मी महिला सलमा खातून पत्नी है। मृतक के चार भाई है जीशान अंसारी तीसरे नंबर पर था। घटना के बाद से सिंघारा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। इन सबके बीच मृतक की मां सलमा खातून के विलाप से लोगों की आंखे बरबस ही नम हो जा रही थी। ..हमरा छोड़ कय किया चैल गैल हो कहते सलमा खातून बेहोश हो जाती थी। गांव की महिलाएं उसे संभालने में जुटी थी। मिली जानकारी के अनुसार जीशान अंसारी अपने गांव सिंघारा से बुधवार की सुबह बाइक से अपनी मां सलमा खातून के साथ मसौढ़ी जा रहा था। जैसे ही दोनों दरियापुर गांव के समीप पहुंचा की सामने से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद हाइवा वहां से निकल गई। जबकि, बाइक सवार मां-बेटे बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में घटनास्थ पर ही बाइक चला रहे जीशान अंसारी की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी मां जख्मी हो गई। हादसे की जानकारी होते ही घटनास्थल पहुंची नौबतपुर पुलिस शव और बाइक को लेकर थाना आयी। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक कुमार ने बताया कि जिस हाइवा से दुर्घटना हुई है। उसकी खोज-बीन की जा रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now