Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गायघाट स्थित दुर्गा मंदिर में चैत नवरात्रि के अवसर पर हुई कलश स्थापना

पटना सिटी। आज पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर दुर्गा स्थान करनाल गंज गाय घाट में चैत नवरात्रि के शुभ अवसर पर कलश स्थापना की गई और प्रथम दिन ...


पटना सिटी।
आज पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर दुर्गा स्थान करनाल गंज गाय घाट में चैत नवरात्रि के शुभ अवसर पर कलश स्थापना की गई और प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर माता से सभी जीवों के कल्याण हेतु व कोराेना महामारी से मुक्ति हेतु माता से विशेष प्रार्थना किया गया। आज की इस पूजा अर्चना में सरकार एवम् स्वास्थ्य विभाग के गाइड लाइन का पूरा ख्याल रखा गया जिसमें आप लोगों के लिए मंदिर के मुख्य द्वार पहले के भांति पूरी तरह बंद रखा गया सिर्फ पूजा व्यवस्था से संबंधित लोग ही मौजूद रहे। इस अवसर पर पुरोहित अनिल कुमार पांडेय, पाठ कर्ता सोहन बाबू,अध्यक्ष काशीनाथ सर्राफ, उपाध्यक्ष चुन्नू चंद्रवंशी, सचिव विजय कुमार, सह सचिव राजेश कुमार पाण्डेय, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ठाकुर,कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार,पूजा प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय, विधि व्यवस्था प्रभारी छोटू गिरी, कार्यालय प्रभारी मोहन प्रसाद,पुरोहित भुवनेश्वर लाल दुबे,जितेंद्र नाथ शास्त्री अन्य भक्त गण मौजूद थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now