Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


शॉर्ट सर्किट से लगी आग में आठ घर जल कर हुआ राख

 पूर्णिया(न्यूज़ सिटी) सदर अनुमंडल के मुफस्सिल थाना अंतर्गत डिमिया छतरजान गांव में देर रात भीषण आग लगी. इस अगलगी में 8 घर जलकर राख हो गया. जि...

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में आठ घर जल कर हुआ राख

 पूर्णिया(न्यूज़ सिटी) सदर अनुमंडल के मुफस्सिल थाना अंतर्गत डिमिया छतरजान गांव में देर रात भीषण आग लगी. इस अगलगी में 8 घर जलकर राख हो गया. जिसमें ₹1 लाख नगद समेत करीब पाच लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई. पीड़ित गृहस्वामी हकीम ने बताया कि उनके घर में बेटी की शादी थी. इसको लेकर उन लोगों ने फर्निचर जेवरात बनवा कर रखा था. लेकिन अचानक रात में शॉर्ट सर्किट से आग लगी जिसमें नगद ₹100000 समेत करीब 5 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई. वही सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस और पूर्णिया पूर्व के सीओ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं. दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पीड़ित गृहस्वामी के बेटी के शादी का सारा जिम्मा अपने ऊपर लिया. ग्रामीणों ने कहा कि वे लोग गांव में चंदा इकट्ठा कर बेटी की शादी करवाएंगे.

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now