Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


स्कूल-कोचिंग खोले जाने की माँग को लेकर स्कूल संचालकों व शिक्षकों ने किया विरोध-प्रदर्शन

पटना सिटी। सरकार के गलत नीतियों के तहत पुनः निजी स्कूल एवं कोचिंग शिक्षण संस्थानों को बंद किए जाने के विरोध में बिहार के निजी स्कूल एवं कोच...


पटना सिटी।
सरकार के गलत नीतियों के तहत पुनः निजी स्कूल एवं कोचिंग शिक्षण संस्थानों को बंद किए जाने के विरोध में बिहार के निजी स्कूल एवं कोचिंग शिक्षण संस्थान से वाले व्यवसाय के लोग शिक्षक एवं शिक्षण संस्थानों में कार्य करने वाले लोगों ने पटना सिटी स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर शांतिपूर्वक मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी निजी स्कूल संचालकों एवं कोचिंग संचालकों ने सरकार से मांग है कि जिस तरीके से कोरोना का हवाला देते हुए शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया है, इससे स्पष्ट होता है कि सरकार शिक्षा को कोई महत्व नहीं दे रही। क्योंकि भीड़ इकट्ठा होने वाले मॉल, सब्जी मंडी, किराना मंडी, मांसाहारी मंडी सभी प्रकार के बाजार खुले हैं जहां कोविड के नियमों का कोई पालन नहीं किया जाता और शिक्षण संस्थानों में जहां कोविड के सभी नियमों का पालन किया जाता है और बच्चे भी पूर्णरूपेण इसका पालन करते हैं उन संस्थानों को साजिश के तहत बंद कर दिया गया है जिससे शिक्षण संस्थान से जुड़े सभी परिवारों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है और बच्चों का भविष्य भी अंधकारमयी हो रहा है। सरकार से मांग है कि हमें कोविड के नियमों का पालन करते हुए निजी स्कूल एवं कोचिंग खोलने का आदेश दिया जाए। 


जनाक्रोश प्रदर्शन में शंकर चौधरी, नागेंद्र पांडेय, के के सिंह, कौशलेंद्र कुमार, रवि शंकर प्रीत, सुशील पोद्दार, विवेक माथुर, मो. नसीम, राज किशोर चौरसिया, अरसद अली, युनूस, आदित्य कुमार, विकास आनंद, एस एन सिंह, सुमित रंजन, मनीष, निशांत कुमार सिन्हा, ब्रजेश कुमार, सुधीर कुमार, अमित कुमार पांडेय, दीपक प्रीत, सुजीत कुमार चौधरी, संजय अलबेला सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। अगर 12 अप्रैल के बाद हमें शिक्षण संस्थानों को खोलने का आदेश नहीं दिया जाता है तो ये जनाक्रोश क्रांति की लहर भी बन सकती है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now