Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में भीड़ ने सिपाही को डंडे से की पिटाई

पटना सिटी। सुलतानगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज इलाके में सुलतानगंज थाना की पुलिस को गाइडलाइन का पालन करवाना महंगा पड़ा। जानकारी के अनुसार सुलतान...


पटना सिटी।
सुलतानगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज इलाके में सुलतानगंज थाना की पुलिस को गाइडलाइन का पालन करवाना महंगा पड़ा। जानकारी के अनुसार सुलतानगंज थाना की पुलिस शाहगंज में राज्य सरकार द्वारा शाम चार (04) बजे सभी दुकानें बंद कर देने के नियम को पालन करवाने के लिए गई थी। एक युवक बिना मास्क का किराना दुकान पर खड़ा था। सुल्तानगंज के एक सिपाही उमाशंकर चौधरी युवक को मास्क लगाने के लिए कहा तो युवक भड़क गया और पुलिस बल के साथ हाथापाई करने लगा। देखते ही देखते शाहगंज मे लोगो का हुजूम 
उमड़ गया। सुल्तानगंज थाना की पुलिस पब्लिक की भीड़ देखकर लोगों को समझाने लगे। 


इसी दौरान भीड़ में शामिल कोई व्यक्ति ने डंडा चला दिया। इस घटना में सुल्तानगंज थाना में कार्यरत उमाशंकर चौधरी नामक सिपाही के सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानगंज थाना के थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुँचकर लोगो को शांत करवाया। साथ मे घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी ने पहचान कर कार्रवाई की बात कहा है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now