पटना सिटी। आलम गंज थाना क्षेत्र के पटनदेवी कॉलोनी में शुक्रवार के देर रात अपराधियों द्वारा 18 वर्षीय मुकेश चौधरी को चाकू से गोदकर घायल ...
पटना सिटी। आलम गंज थाना क्षेत्र के पटनदेवी कॉलोनी में शुक्रवार के देर रात अपराधियों द्वारा 18 वर्षीय मुकेश चौधरी को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। वही हल्ला होते हि लोगों ने आनन-फानन में मुकेश चौधरी को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आलमगंज थाना की पुलिस और पटना सिटी डीएसपी अमित शरण पहुंच कर घटना का जांच में जुट गए। पटना सिटी डीएसपी अमित शरण का कहना है की आपसी रंजिश में मुकेश चौधरी की हत्या की गई है। मुकेश चौधरी कंकड़बाग का रहने वाला है, और अपने नानी के घर चैलिटाड आया हुआ था। इसी दौरान पटनदेवी कॉलोनी में आया था पहले से घात लगाए अपराधी ने मुकेश को चाकू से मार कर हत्या कर दिया है। फिलहाल इस पूरी घटना में जांच किया जा रहा है जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।




