Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मारवाड़ी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर महोत्सव

पटना सिटी। आज मारवाड़ी समाज में गणगौर महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पटना के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना महामारी को देखते ...















पटना सिटी। आज मारवाड़ी समाज में गणगौर महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पटना के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना महामारी को देखते हुए महिलाओं ने अपने घर में ही गणगोर माता की पूजा-अर्चना की। चौधरी गली स्थित देवड़ा निवास में भी गणगौर महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए पटना के विभिन्न मंदिरों के बंद होने के कारण महिलाओं ने अपने-अपने घर में पूजा अर्चना की। किसी ने मोबाइल की स्क्रीन पर गणगोर माता की फोटो देखकर पूजा किया। किसी ने तस्वीर को रखकर किया नव विवाहित महिलाओं ने होलिका दहन के दूसरे दिन से आज तक गणगोर माता की पूजा की और अपने सुहाग की रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस अवसर पर अर्चना सारिका नीलम अनुपमा पूनम शर्मा ने पूजा अर्चना की।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now