Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली एक छात्रा ने की सुसाइड, जाँच में जुटी पुलिस

पटना सिटी। इस वक्त बड़ी खबर आ रही हैं, जहाँ एक युवती ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है। घटना राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत...


पटना सिटी।
इस वक्त बड़ी खबर आ रही हैं, जहाँ एक युवती ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है। घटना राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र बकरी बाजार के पास की है। युवती की पहचान आरा जिला निवासी स्व• 
शिव कुमार की बेटी अंजू भारती (23 वर्षीय) की रूप में की गई है। फिलहाल मृतिका के परिजन मेहहदीगंज थाना क्षेत्र के मेहदीगंज ठाकुर बाड़ी  केे पास किराये के मकान में रहती हैं। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतिका बहादुरपुर थाना क्षेत्र बकरी बाजार के बगल वाली गली में स्थित एक किराये के मकान में भाड़े पर कमरा लेकर रह रही थी और वही पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वही सोमवार को मकान मालिक को अजीब सी बदबू होने का पता चलने पर मकान मालिक मृतिका अंजू भारती के कमरे में अलमीरा में बने छिद्र के माध्यम से झांक कर देखा तो पाया कि अंजू पंखे में फांसी के फंदे से झूल रही हैं और उसके कमरे से सड़ान्ध सी महक आ रही है। जिसके बाद मकान मालिक ने आनन फानन में घटना की जानकारी बहादुरपुर थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर शव को कब्जे में लेने की तैयारी में जुटी है। पुलिस ने बताया कि मृतिका की परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी हैं। घटना स्थल पर मृतिका के चाचा औऱ उसके भाई आ गए हैं। सारी कानूनी कार्यवाही मृतिका के परिजनों के समक्ष की जाएगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now