पटना (न्यूजसिटी) सम्पतचक प्रखंड क्षेत्र के गांव लंकाकछुआरा मंडल अध्यक्ष बीर बहादुर सिह के आवास पर बीजेपी का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया ...


पटना (न्यूजसिटी) सम्पतचक प्रखंड क्षेत्र के गांव लंकाकछुआरा मंडल अध्यक्ष बीर बहादुर सिह के आवास पर बीजेपी का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया है मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वोट प्रतिशत के साथ ही संसद एवं राज्य विधानसभा में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राज नैतिक पार्टी है अगर प्राथमिक सदस्यों की संख्या की बात करें तो यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है इस समय केंद्र के साथ ही 19 राज्यों में भाजपा की सरकार है कुछ समय पहले तक यह संख्या 22 थी पार्टी की बुनियाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में बनी भारतीय जनसंघ के रूप में नीव डाली गयी थी हालांकि 1977 में आपातकाल खत्म होने के बाद से बनी जनता पार्टी में जनसंघ का विलय कर दिया गया था 1980 में जनता पार्टी खत्म होने के बाद से अटल बिहारी वाजपेयी ने पूर्व जनसंघ के नेताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी का निर्माण की 1984 लोकसभा चुनाव में केवल दो सीटें जीतने वाली पार्टी 1996 के संसदीय चुनावों में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी और वाजपेयी के नेतृत्व में 13 दिनों की सरकार बनी 1998 में भाजपा के नेतृत्व में केंद्र में बनी एनडीए सरकार एक वर्ष चली हालांकि 1999 संसदीय चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला और वाजपेयी के नेतृत्व में बनी सरकार पूर्ण कार्यकाल वाली पहली गैर कांग्रेसी सरकार साबित हुई हालाकि 2004 आम चुनाव में भाजपा को हार खानी पड़ी और 10 वर्षों तक संसद में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाई लेकिन 2014 नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी जीत मिली व पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनी राष्ट्रवादी सिद्धांतों के साथ जम्मू कश्मीर के लिए विशेष संवैधानिक दर्जा ख़त्म करना अयोध्या राम मंदिर निर्माण करना सामान नागरिकों को दर्जनों योजना के तहत लाभान्वित की जा रही हैं ।