Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


भीषण आग लगने से बीस घर जल कर खाक

पूर्णिया। जहां एक तरफ लोग होली का जश्न मना रहे थे वही एक गांव में आग ने भीषण तांडव मचाया. बायसी अनुमंडल के अमौर थाना के हरिपुर गांव में सुब...



पूर्णिया। जहां एक तरफ लोग होली का जश्न मना रहे थे वही एक गांव में आग ने भीषण तांडव मचाया. बायसी अनुमंडल के अमौर थाना के हरिपुर गांव में सुबह लगी आग से करीब 20 घर जलकर राख हो गए. इस अगलगी में करीब 25 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. 

पीड़ित गृहस्वामी मोहम्मद ताहिर ने कहा कि एक घर में खाना बनाने के दौरान आग लगी. देखते ही देखते 16 परिवारों के घर जलकर राख हो गए. वही हरिपुर के मुखिया ने बताया कि अगलगी में करीब 20 घर जले हैं. इसमें लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है. अग्नि पीड़ित लोगों का सूची बनाया जा रहा है. उसके बाद सरकारी नियमों के अनुसार उन्हें राहत सामग्री दी जाएगी.


पूर्णिया से ब्यूरो रिपोर्ट श्याम नन्दन

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now