पटना सिटी। बिहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सूत्रपात करने वाले पहली पीढी के प्रचारक फतुहा निवासी श्रद्धेय ईश्वरी बाबू का रविवार १ मार्...
पटना सिटी। बिहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सूत्रपात करने वाले पहली पीढी के प्रचारक फतुहा निवासी श्रद्धेय ईश्वरी बाबू का रविवार १ मार्च को देहावसान हुआ।
93 वर्षीय ईश्वरी जी ने घर- परिवार और सम्पत्ति का मोह त्याग कर संघ कार्य के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।
वे अवस्थाजन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। एन एम सी एच में कल दोपहर 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
अंतिम संस्कार व मुख्यअग्नि रात्रि गुलमहि घाट पर हुआ। संघ मुख्यालय विजय निकेतन के कार्यालय प्रमुख प्रचारक देवेंद्र जी ने वरिष्ठ प्रचारक को मुखाग्नि दी।
श्मशान घाट पर आकर संघ के बिहार प्रांत के क्षेत्र कार्यवाह डॉ मोहन सिंह,विभाग प्रचारक आशीष जी,पटना महानगर व्यवस्था प्रमुख नीरज गौतम, पटना महानगर प्रचारक कुमार गौतम,विभाग सेवा प्रमुख रामसेवक जी, प्रचारक संदीप सन्नकि
,डॉ गजेन्द्र जी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव और शत्रुध्न सिंह, रामचन्द्र जी बाढ़ कार्यवाह, संजीव कुमार, पदाधिकारी क्रीड़ा भारती, अरविंद यादव सहित अन्य स्वयं सेवकों ने ईश्वरी बाबू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।




