Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


विभिन्न थाना पुलिस की ओर से चलाया गया अभियान ।

  पटना सिटी ।   विभिन्न थाना पुलिस की ओर से चलाया गया अभियान में देसी व अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। वहीं छह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।...

 


पटना सिटी  विभिन्न थाना पुलिस की ओर से चलाया गया अभियान में देसी व अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। वहीं छह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। अगम कुआं थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि चाणक्य नगर मोहल्ले स्थित एक घर में शराब पहुंचाने के धंधे से जुड़े लकी कुमार को ट्रांसपोर्ट नगर के पास से रोहित कुमार को शराब पहुंचाने के आरोप में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि लकी की निशानदेही पर शराब खरीद पीने के मामले में प्रणय कुमार, नीरज कुमार, संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से उपयोग किए गए शराब के साथ बोतल भी मिला है। वहीं दूसरी ओर बहादुरपुर थाना की पुलिस ने 21 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। खाजेकलां थाना की पुलिस ने भी दो धंधेबाज को 2 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि चौक थाना पुलिस ने 57 लीटर देसी शराब बरामद किया है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now