Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राजधानी पटना में चोरों का आतंक कायम, दो घरों से लाखों का सामान चोरी कर हुआ फरार

पटना। राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव में रविवार की देर रात चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों रुपए नगद और जेवर चुर...


पटना।
राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव में रविवार की देर रात चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों रुपए नगद और जेवर चुरा कर चलते बने। इस संबंध में पीड़ित गृह स्वामी ज्ञानी प्रसाद ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य सोए हुए थे। तभी चोर घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देकर सभी कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। जब सुबह जगे तो देखा कि कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ है। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित गृह स्वामी के द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत दिया हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now