पटना सिटी । बिस्मिल्ला खां संगीत विश्वविद्यालय पटना साहिब में खुले ,पुनः मांग की संस्था के संयोजक ,अनिल रश्मि नें राज्य सरकार से ...
पटना सिटी । बिस्मिल्ला खां संगीत विश्वविद्यालय पटना साहिब में खुले ,पुनः मांग की संस्था के संयोजक ,अनिल रश्मि नें राज्य सरकार से "शहनाई के पर्याय बिस्मिल्ला खां साहेब की आदमकद प्रतिमा पटना के हृदय स्थल पर आज तक सरकार नहीं लगा पाई । जिस महान शहनाई सम्राट के शहनाई की गूंज से सभी के दिल में सकून का अहसास होता है ,उन्हें पटना में 20 फिट ज़मीन भी मयस्सर ना हुई ,दुर्भाग्य का विषय है ,इसपर गंभीरता से सरकार को विचार करना चाहिए । बाकी सारे काम अच्छे हो रहे हैं। ये बातें आज महेन्द्रू स्थित " व्योम " सभागार में स्वराँजलि द्वारा आयोजित उस्ताद बिस्मिल्ला खां की जयंती पर शिक्षाविद व संगीत मर्मज्ञ डा. ध्रुव कुमार नें कही ।
संयोजक अनिल रश्मि नें कहा पूर्व में भी राज्य सरकार से खां साहेब के नाम पर संगीत विश्वविद्यालय पटना पटना साहिब में खोलने की माँग कर चुके हैं ,पुनः मांग है क्योंकि पटना साहिब में संगीत की परंपरा का़फी प्राचीन है । राजधानी होने के कारण पुरे देश से छात्र ,छात्राएं यहाँ सीखने को आएंगे और संगीत में शोध को बढ़ावा मिलेगा । कार्यक्रम का संचालन नेक आलम नें किया धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र कुमार पाल नें किया . मौके़ पर डा . करुणा निधि , सुरेन्द्र कुमार ,डा . सूर्य प्रताप , राजा पुट्टु डा . विजेंद्र चंद्रवंशी मौजूद थे .प्रारंभ में ख़ाँ साहेब के तैल चित्र पर पुष्प मालाएं अर्पित की गईं ।कार्यक्रम का समापन कलाकारों नें खां साहेब की बजाई धुन ...
" दिल का खिलौना हाए टूट गया .....।
" गाकर हुआ .इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी ऋषभ रत्न नें दी .




