Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गर्मी दस्तक देते ही राजधानी में जल संकट गहराया, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे है लोग

पटना सिटी। गर्मी दस्तक देते ही मालसलामी थाना क्षेत्र के जमुनापुर इलाके के वार्ड 70 और 71 में जल संकट गहराता जा रहा है। वही इस संकट से उबरने ...


पटना सिटी।
गर्मी दस्तक देते ही मालसलामी थाना क्षेत्र के जमुनापुर इलाके के वार्ड 70 और 71 में जल संकट गहराता जा रहा है। वही इस संकट से उबरने को लेकर इलाके के लोग कई सालों से बोरिंग की मांग करते आ रहे है। पर, लोगो की समस्या सरकारी हुक़ूमदारों द्वारा नही सुनी जा रही है। गर्मी के मौसम में इलाके में पेयजल के समस्या उत्पन्न होने से बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे है। प्यासे लोग पीने के पानी के लिए बाल्टी और पानी के बर्तन लिए सड़को पर उत्तर कर हंगामा कर रहे है। पेयजल पूर्ति की माँग को लेकर वार्ड पार्षद व जल पर्षद व जल विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। 

आक्रोशित लोगों का कहना है कि गर्मी का मौसम आ गया है, इलाके में बोरिग की व्यवस्था नही की गई। इलाके में 40 वर्ष पुराना बोरिंग है, जिसमे कभी-कभी सप्लाई का पानी आता है। जिसमे नाले का गंदा पानी मिला हुआ रहता है। जिसको पीकर लोग बीमार पड़ रहे है। वार्ड 70 और 71 का सीमा पर रहने के कारण दोनों पार्षद एक-दूसरे का क्षेत्र बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे है। सीमा विवाद के कारण कई वर्षों से इलाके में बोरिंग नही लगाया जा रहा है। वही आक्रोशित लोगों का कहना है कि पेयजल की समस्या दूर करने के लिए इलाके के लोग लंवी लड़ाई लड़ रहे है। पानी की समस्या के लिए जल बोर्ड के अधिकारी और स्थानीय वार्ड पार्षद से सप्लाई का पानी के लिए बोरिंग और पक्की सड़क समेत पक्की नाली की मांग कर रहे है। इसके बाबजूद भी इस दिशा पर कोई कारवाई नही की जा रही है। वाटर बोर्ड और पार्षद पूरी तरह लापरवाह है। जिससे कारण लोगो को पेजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के नल जल योजना की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now