पटना सिटी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के नत्था चक स्थित फोरलेन बीच सड़क पर अचानक से एक पियागो ऑटो में आग लग गई। जिससे सड़क पर अफरातफरी का माहौल ब...
पटना सिटी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के नत्था चक स्थित फोरलेन बीच सड़क पर अचानक से एक पियागो ऑटो में आग लग गई। जिससे सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया। अगलगी में पियागो धू-धू कर पूरी तरह जल गया। वहीं ऑटो में सवार सभी यात्री किसी प्रकार सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचा ली। अगलगी की सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
घटना के संबंध में चश्मदीदों ने बताया कि पियागो ऑटो में 5 यात्री सवार होकर फतुहां से पटना की ओर आ रहे थे। इसी दरमियान ऑटो में अचानक से आग लग गई, जिससे ऑटो जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। वही ऑटो में अगलगी किन कारणों से हुई है, इसका पता अभी नहीं चल सका है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही थी।




