पूर्णिया। जिले में इन दिनों चोरी का मामला कुछ ज्यादा ही होने लगा है. पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना इलाके के रहमत नगर चौक पर सोमवार के मध्य र...
पूर्णिया। जिले में इन दिनों चोरी का मामला कुछ ज्यादा ही होने लगा है. पूर्णिया के मधुबनी टीओपी थाना इलाके के रहमत नगर चौक पर सोमवार के मध्य रात्रि दो कपड़ा दुकानों में चोरी हो गई. चोर वेंटीलेटर के माध्यम से अंदर प्रवेश कर कपड़ा और गल्ला में रखे राशि लेकर निकल गए.
घटना की जानकारी मिलने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन कर रही है. घटना के बाबत दुकानदार राजा ने बताया कि हर दिन की तरह जब वे दुकान खोलने आए तो सामान बिखरे थे और गल्ला से राशि गायब था. इसकी सूचना मैंने तुरंत स्थानीय थाना को दिया. वही टीओपी थाना ने दुकान पर पहुँच कर मामले की जाँच में जुट गई.
पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।





