पटना सिटी। सादिकपुर सब्जी मंडी स्थित लगी ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई।घटना शुक्रवार की देर शाम की है। स्थानीय लोगों ने ...
पटना सिटी। सादिकपुर सब्जी मंडी स्थित लगी ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई।घटना शुक्रवार की देर शाम की है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग व फायर ब्रिगेड को दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की एक छोटी यूनिट घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली, जी देखते ही देखते आग की लपटों का रूप ले लिया। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास स्थित दुकानदारों के बीच हड़कम्प मच गया और अफरातफरी मच गई।




