पटना सिटी। हाजीगंज स्थित लक्की बिस्कुट फैक्ट्री को फिर से चालू किए जाने की मांग और मजदूरों को बकाया वेतन एवं बोनस दिए जाने की मांग को लेकर आ...
पटना सिटी। हाजीगंज स्थित लक्की बिस्कुट फैक्ट्री को फिर से चालू किए जाने की मांग और मजदूरों को बकाया वेतन एवं बोनस दिए जाने की मांग को लेकर आज लकी बिस्कुट मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने मुख्य गेट के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध-प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित मजदूरों ने बताया कि पिछले 50 वर्षों से यह फैक्ट्री चल रही थी। परंतु अचानक से फैक्ट्री मालिक द्वारा वर्ष 2019 में फैक्ट्री को बंद कर दिया गया। जिससे फैक्ट्री में काम करने वाले सैकड़ों मजदूर सड़क पर आ गए हैं। मजदूरों के परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।
लकी बिस्कुट मजदूर यूनियन के सचिव उमेश यादव ने श्रम विभाग के सचिव के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि श्रम विभाग द्वारा फैक्ट्री को बंद करने की को इजाजत नहीं दी गई थी इसके बावजूद भी लॉक डाउन का हवाला देते हुए फैक्ट्री मालिक द्वारा फैक्ट्री को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।










