पटना। राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज के वर्ष 2016 बैच के कोरोना संक्रमित एक छात्र की मौत हो गई है। जिससे कॉलेज परिसर में अफरातफरी क...
पटना। राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज के वर्ष 2016 बैच के कोरोना संक्रमित एक छात्र की मौत हो गई है। जिससे कॉलेज परिसर में अफरातफरी की स्थिति मची रही। मृतक छात्र बेगूसराय जिला का रहने वाला था। बताया जाता है कि कॉलेज के ओल्ड व्याएज हॉस्टल में रहनेवाले छात्र बीते रविवार को संक्रमित हुआ था। इसके बाद वह इलाज कराने अपने घर बेगूसराय चला गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राचार्य डॉ हीरा लाल महतो ने बताया कि मंगलवार को ही जानकारी मिली। इसके बाद हॉस्टल में रहनेवाले चार छात्रों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है। इन चारों के भी संक्रमित होने की संभावना है। चारों में बीमारी का सिस्टम देख अस्पताल में भर्ती झरने का आदेश अधीक्षक व अस्पताल वार्डेन को दिया गया है।
प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज परिसर में स्थित एक ओल्ड व दो न्यू हॉस्टल को सैनिटाईज कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस समय कॉलेज में टर्मिनल परीक्षा चल रही है। ऐसी स्थिति में छात्रों से कहा गया है कि जो छात्र घर जाना चाहते हैं, वे परीक्षा छोड़कर घर जा सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि सारी घटना से वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।




