Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


तीन दिनों से लापता था अधेड़, गंगा में शव मिलने से हड़कंप, शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुटी पुलिस

पटना सिटी। अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कंगन घाट पर गंगा नदी में तैरता शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही शव मिलने की सूचना पर पहुँची ...


पटना सिटी।
अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कंगन घाट पर गंगा नदी में तैरता शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही शव मिलने की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला, जहां शव की पहचान तीन दिनों से लापता जंगली प्रसाद लेंन का रहने वाला 42 वर्षीय शम्भू कुमार के रूप में किया। वही मृतक के परिजनों ने आशंका जताते हुए कहा कि किसी ने शम्भू की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे गंगा नदी में फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छान बीन में जुट गई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है। 


घटना के संबंध में 
चौक थाना अध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि बीते 12 फरवरी को शम्भू प्रसाद अपने घर से किसी काम के लिए निकले थे और फिर घर लौट कर नही लौटे। जिसके बाद परिजनों ने थाने में शम्भू प्रसाद के गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया था और आज कंगन घाट के पास गंगा नदी से शव बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम के बाद ही पूरी बात सामने आएगी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now