Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूर्णिया समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी ने ईपिक किओस्क सेंटर का किया उद्घाटन

पूर्णिया। अब आधार कार्ड की तरह वोटर आई कार्ड का भी ऑनलाइन डाउनलोड करके लोग आसानी से अपने पास रख सकते हैं. इसे चुनाव आयोग की वेबसाइट से डिजि...


पूर्णिया।
अब आधार कार्ड की तरह वोटर आई कार्ड का भी ऑनलाइन डाउनलोड करके लोग आसानी से अपने पास रख सकते हैं. इसे चुनाव आयोग की वेबसाइट से डिजिटल वोटर आईडी कार्ड को आसानी से डाउनलोड भी किया जा सकता है. इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रोल फोटो आईडी कार्ड की सुविधा शुरू कर दी गई है. अगर लाभुक चाहें तो इसे डिजिटल लॉकर में भी सुरक्षित रख सकते हैं. 


पूर्णिया जिलाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा जिला समाहरणालय परिसर में स्थित जिला नियंत्रण कक्ष में ईपीक कियोस्क सेंटर का उद्घाटन किया गया. जिलाधिकारी ने मौके पर बताया कि डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दो चरणों में की जायेगी. पहला चरण 25 से 31 जनवरी तक का था,और दूसरा चरण 1 फरवरी से शुरुआत की गई है. जिसमें सभी वोटर अपने वोटर आईडी को डिजिटल रूप में डाउनलोड कर सकेंगे.

पूर्णिया से ब्यूरो रिपोर्ट श्याम नन्दन।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now