Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


केo हाट सहायक थाना अंतर्गत घटित लूट कांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन

पूर्णिया (न्यूज़ सिटी)। जिला में पुलिस ने एक ऐसे मामले का उजागर किया है, जहां प्रतिष्ठान में काम करने वाला कारीगर ही लूट कांड का मास्टर माइं...


पूर्णिया (न्यूज़ सिटी)।
जिला में पुलिस ने एक ऐसे मामले का उजागर किया है, जहां प्रतिष्ठान में काम करने वाला कारीगर ही लूट कांड का मास्टर माइंड निकला। घटना के संबंध में वादी काकन महतो ने बताया कि विगत 12 जनवरी के रात्रि लगभग 08 बजे घर के सामने से मेरा लड़का एवं उनका एक अन्य कारीगर जेवर लेकर आ रहा था। इसी दौरान तीन अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा हथियार का भय दिखाकर जेवर लूट लिए जाने के आरोप मे केo हाट सहायक थाना में मामला दर्ज कराया। पूर्णिया पुलिस कप्तान दयाशंकर ने प्राप्त सूचना के आलोक में गम्भीरता पूर्वक लेते हुए कांड के सफल उद्भेदन हेतु अभियुक्त की गिरफ्तारी और कांड में लूटे गये समान की बरामदगी को लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनन्द पांडेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठन किया। विशेष टीम में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनन्द पांडेय के अलावे में थानाध्यक्ष केo हाट सहायक थाना एवं तकनिकी शाखा के सिपाही शामिल थे। विशेष टीम के सदस्य द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान एवं गुप्त सूत्रों के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधकर्मी सुमन कुमार सहनी उर्फ छोटु पिता-सिताराम सहनी साकिन- दिवानगंज थाना-मुफस्सिल जिला-पूर्णियाॅ को गिरफ्तार किया गया। वादी के पुत्र के साथ वाले कारीगर को पकड़ा गया. जब कारीगर से पुलिस ने सख्ती से पूछ ताछ किया तो उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। साथ ही उन्होंने बताया कि इसे रुपये की आर्थिक तंगी होने तथा महाजन के द्वारा पैसे लौटने के लिए तंग करने पर इसने अपने साथी कुंदन सहनी पिता-सुरेश सहनी साकिन- दिवानगंज थाना-मुफस्सिल जिला-पूर्णियाॅं एवं अन्य साथियों के साथ सोना को गायब करने के नियत से झुठी लूट की घटना का रुप दिया गया। साथ ही अभियुक्त ने बताया कि पूर्व में भी घटना को अंजाम देने हेतु योजना बनाई गई थी पर असफल रहा। पुनः दिनांक-12.01.2021 को वादी के पुत्र के सहयोगी कारीगर सुमन कुमार सहनी उर्फ छोटु के द्वारा अपने साथी कुंदन को फोन के माध्यम से पल पल की सारी गतिविधि की जानकारी दिया जा रहा था। हमलोगों ने योजनाबद्व तरीके से घात लगा कर वादी के घर के पास रुकने तथा हथियार का भय दिखाकर वादी के पुत्र के पास रखे 326 ग्राम सोना लूट लेने की रुपरेखा तैयार किया गया। पकड़ाये अपराधी सुमन कुमार सहनी, कारीगर के निशानदेही पर कुदंन के घर से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल भी पुलिस ने बरामद किया। वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आया है कि सुमन की गिरफ्तारी के उपरांत कांड में संलिप्त मुख्य अपराधी कुुदन सहनी द्वारा अपना मोबाईल बंद कर लिया गया है। जिस कारण उसकी गतिविधि का सुराग हाथ नहीं लगा। वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से ही कुदंन को हथियार मुहैया कराने वाले एवं भागाने में सहायता करने वाले अन्य अपराधकर्मी विजय कुमार पिता-किरण कुमार तरासी टोला दुशमार गड़बैली थाना-मुफस्सिल कटिहार को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना जुर्म स्वीकार करते हुये घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल, रुपये, फोन को भी बरामद किया। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध केo हाट सहायक थाना में कांड संख्या 44/21 भी दर्ज किया।

पूर्णिया से ब्यूरो रिपोर्ट श्याम नन्दन।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now