Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


काला कानून वापस लिए जाने की मांग को लेकर कुम्हरार में राजद कार्यकर्ताओं ने बनाया मानव श्रृंखला।

पटना : किसान आंदोलन के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाहन पर आज महागठबंधन द्वारा मानव श्रृंखला बनाया गया। वही पटनासिटी के कुम्...

पटना : किसान आंदोलन के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाहन पर आज महागठबंधन द्वारा मानव श्रृंखला बनाया गया। वही पटनासिटी के कुम्हरार पार्क के समीप उमेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में सैकड़ो राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाया गया जहां राजद नेताओ ने स्लोगन भरी तख्तियां लिए तीन कृषि काला कानून को वापस लिए जाने की मांग की।

वही राजद नेता उमेश यादव का कहना था कि हमलोग का अन्न दाता किसान है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में किसानों को घसीट घसीट कर मारा जा रहा है।जबकि किसानों का मांग जायज़ है तीन कृषि काला कानून को अगर वापस नही लिया गया तो आगे भी चक्का जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।इस मानव श्रृंखला में उमेश यादव के साथ समर्थन में सुखु पासवान, भूषण पासवान, कुमुद नारायण चौधरी, अमर राज, साधु पासवान, विश्वनाथ यादव, सुनील चंद्रवंशी, संजय यादव, मंसूर आलम, अजीत कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता मानव श्रृंखला में भाग लिया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now