पटना सिटी। पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. रामदेव महतो की 90वीं जयन्ती के मौके पर पटना सिटी के पानी टंकी इलाके में एक निजी कमिटी ह...
पटना सिटी। पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. रामदेव महतो की 90वीं जयन्ती के मौके पर पटना सिटी के पानी टंकी इलाके में एक निजी कमिटी हॉल में किसान एवं जवान पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव, मेयर सीता साहू समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वही इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर स्व. रामदेव महतो की तैलिय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया गया। वही भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव ने भाजपा महिला मोर्चा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।




