Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूर्णिया सेन्ट्रल कारा में हत्या के आरोप में बंद कैदी की मौत

पूर्णिया। जिले के सेन्ट्रल जेल में हत्या के आरोप में बंद एक कैदी की आज मौत हो गयी। हत्या के आरोपी मृतक कैदी कृपाली मंडल जेल में आठ दिनों से ...


पूर्णिया।
जिले के सेन्ट्रल जेल में हत्या के आरोप में बंद एक कैदी की आज मौत हो गयी। हत्या के आरोपी मृतक कैदी कृपाली मंडल जेल में आठ दिनों से बंद था। हालांकि आज कोर्ट द्वारा उनका फैसला आना था। लेकिन रात में ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पत्नी सोखा देवी ने कहा कि हत्या के आरोप में कृपाली मंडल और उनका तीन बेटा अखिलेश, रोबिन और राजेश भी केन्द्रीय कारागार में बंद है। 


रात में मृतक की पत्नी सोखा देवी को सूचना मिली की उनके पति की स्थिति काफी नाजुक है। वे लोग रात तीन बजे ही सदर अस्पताल आये तो देखा कि उसके पति कृपाली मंडल की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने कहा कि मृतक कैदी कृपाली मंडल का सर फटा हुआ है। जेल के कक्षपाल विनय कुमार की माने तो कृपाली मंडल जेल में शौचालय में गिर गया था। उनका तीन बेटा भी हत्या के आरोप में पिता के साथ जेल में ही था। 


जैसे ही कृपाली मंडल के गिरने की सूचना मिली तो उनको उठाया और सदर अस्पताल लाये। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया गया। इधर सदर अस्पताल के डाक्टर आलोक ने बताया कि रात में ही कैदी को जेल से लाया गया था। जबकि कैदी की मौत पूर्व में ही हो गया था। इस कारण अस्पताल में उनका इंट्री भी नहीं है। 

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now