Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद ने स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस युवा दिवस के रूप में मनाया

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध व देश के धरोहर स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस युवा दिवस के रूप में आज राष्ट्रीय कायस्थ महापर...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)।
अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध व देश के धरोहर स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस युवा दिवस के रूप में आज राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद, बिहार प्रदेश के तत्वावधान में बिहार प्रदेश के उपसभापति श्री लाला प्रकाश के संयोजकत्व में स्थानीय अवध उत्सव भवन, नून का चौराहा, पटना सिटी में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जयपुर के वरीय उपाध्यक्ष सह प्रान्तीय अध्यक्ष हरिहर सिन्हा ने की जबकि संचालन राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्री प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह में उपस्थित लोगों द्वारा व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया तथा उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जयपुर, बिहार प्रदेश के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री हरिहर सिन्हा ने अपने सम्बोधन में स्वामी विवेकानंद को देश ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय जगत के धरोहर व मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि वे भारतीय नवजागरण के अग्रदूत, भारत के युवाओं के पथप्रदर्शक, महान दार्शनिक व चिंतक थे। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नई जान फूंकने व युवाओं के स्वाभिमान को जगाने का जो काम किया उससे आज के युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। 


इस अवसर पर राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जयपुर युवा संभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष अमिताभ ऋतुराज अधिवक्ता, पूर्व पार्षद व राजद नेता धर्मेन्द्र प्रसाद मुन्ना, रजनीश कुमार राय आदि ने भी अपने अपने विचार रखे। समारोह में काँग्रेस नेता जयप्रकाश त्रिवेदी, भाजपा नेता इंद्रदेव मेहता, जदयू नेता राजेश गुप्ता, आनंद सिन्हा, अजय कुमार बब्लू, विजय गुप्ता, मदनमोहन सिन्हा, आलोक रंजन प्रमुख जैसे समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now