पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगम कुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी स्थित एक कागज के गोदाम में अचानक से आग लग गया। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगम कुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी स्थित एक कागज के गोदाम में अचानक से आग लग गया। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत किया। वही अग्निशामक को लोगों ने सूचना दिया घटनास्थल पर अग्निशामक के गाड़ी पहुंचने से पहले ही लोगों द्वारा आग पर काबू पाकर आग को बुझा दिया गया था। गोदाम के मालिक विकास कुमार ने बताया कि अभी तक आग लगने का कारण नहीं पता चल पा रहा है। करीब लाख रुपए का संपत्ति जलकर राख हो गया।




