Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


लूटकांड में फरार लूटेरे को आलमगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 12 दिसंबर को रात्रि के समय टेंपो स्टैंड के समीप आने-जाने वाले राहगीरों के साथ दो व्...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 12 दिसंबर को रात्रि के समय टेंपो स्टैंड के समीप आने-जाने वाले राहगीरों के साथ दो व्यक्ति ने हथियार का भय दिखाकर मोहम्मद शाहिद खान, मोहम्मद सारिक एवं अभिषेक कुमार का मोबाइल छीन लिया था। जिसके बाद पीड़ित तीनों व्यक्ति ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग गायघाट घूमने के लिए आए थे तथा डंका इमली होते हुए अपने अपने घर के लिए चले कि टेंपो स्टैंड के समीप हथियार दिखाकर मोबाइल छीन लिया गया। सूचना पाते ही आलमगंज थाना के क्विक मोबाईल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों में से एक अपराधी को गायघाट के पास से धर-दबोचा। गिरफ्तार अपराधी की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट उत्तरी गली निवासी श्याम बाबू रॉय के बेटा सुनील कुमार उर्फ नेपाली के रूप में की गई थी। गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने आरोपी के पास से छीना हुआ 01 पीस विभो कंपनी का मोबाईल, 01 पीस रेडमी कंपनी का मोबाईल एवं 01 पीस रियलमी कंपनी का मोबाइल तथा एक लोडेड देशी कट्टा, 01 पीस 12 बोर का जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। हालांकि पुलिस गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार से पूछताछ में जुटी है। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले एकन अपराधी पुलिस गिरफ्त से फरार था। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 16 जनवरी को फरार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के उत्तरी गली निवासी नरेश पासवान का बेटा सत्येंद्र कुमार उर्फ दुकान के रूप में की गई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now