Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में युवक को गोली मारकर किया जख्मी

पटना सिटी: पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र के खाजेकलां थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधी खुलेआम एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दी है। मृतक की पहचान...

पटना सिटी: पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र के खाजेकलां थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधी खुलेआम एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दी है। मृतक की पहचान चौक थाना के घघा गली का रहने वाला मनीष कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते रात खाजेकलां थाना क्षेत्र के सिंधी दलान स्थित सब्जी मंडी के पास मनीष को कुछ लोगों के साथ हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें मनीष के विरोधियों ने उसके ऊपर गोली फायरिंग कर दी। जिसमे मनीष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल मनीष को आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया।

मामले में खाजेकलां थाना अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि सिंधी दलान सब्जी मंडी के पास आपसी झड़प में अपराधियों द्वारा मनीष की गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जिसके बाद उसे इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना में संलिप्त अपराधियों को पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now