Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, 94000 पदों पर बहाली के लिए जल्द जारी होगी काउंसलिंग डेट

पटना। इस वक्त शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। जहाँ राज्य सरकार ने बिहार में 94000 शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ़ कर दिया है। श...


पटना।
इस वक्त शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। जहाँ राज्य सरकार ने बिहार में 94000 शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ़ कर दिया है। शिक्षा विभाग बहुत जल्द ही ओपन कैंप काउंसलिंग की डेट जारी करने जा रही है। नियोजित शिक्षकों की वर्तमान बहाली प्रक्रिया पर शिक्षा विभाग के निदेशक रंजीत कुमार सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मुश्किल से दो दिनों के अंदर विभाग नियोजित शिक्षकों के बहाली प्रक्रिया पर निर्णय ली जाएगी और ये निर्णय शिक्षक अभ्यर्थियों के हक में होगा। वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार नियोजित शिक्षकों को लेकर के शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की गई थी जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। नियोजन प्रक्रिया को शुरू करने की काउंसलिंग तिथि चलते ही जारी हो सकती है। वही नियोजन की तिथि जारी करने को लेकर जब शिक्षक अभ्यर्थियों से बातचीत की गई तो अभ्यर्थियों ने कहा कि जबतक सरकार नियोजन के संबंध में नोटिफिकेशन जारी नही करती है, तब तक हमलोग धरना को जारी रखेंगे।


गौरतलब है कि बिहार में शिक्षक नियोजन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर बीते 18 जनवरी से लगातार शिक्षक अभ्यर्थी धरना पर बैठे हैं। सरकार व विभाग द्वारा शिक्षक नियोजन तिथि जल्द घोषित करने को लेकर अभ्यर्थियों पर गर्दनीबाग धरना स्थल पर पुलिस द्वारा लाठियां चटकाई गयी थी। उन्हें धरना स्थल से खदेड़ दिया गया है। प्रशासन के इस रैवैये से परेशान होकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया था। जिसके बाद तेजस्वी ने पटना के जिलाधिकारी और अन्य आलाधिकारियों से बात की और उन्हें धरना स्थल पर जाने की अनुमति देने का आग्रह किया था।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now