Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी के SGGS अस्पताल कैंपस में हुआ बम ब्लास्ट, सफाई कर्मी के दो बच्चे घायल

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस वक्त पटना सिटी का खाजेकलां थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल कैंपस (ललन के पिच...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
इस वक्त पटना सिटी का खाजेकलां थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल कैंपस (ललन के पिच) में बम ब्लास्ट होने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों की पहचान 7 वर्षीय पवन कुमार और 4 वर्षीय रोहन कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरु गोविंद सदर अस्पताल कैंपस में एक तरफ बम जमीन के अंदर और झाड़ी से छिपा कर रखा हुआ था।


 इसी दौरान कैंपस में खेल रहे दो बच्चे खेलने की वस्तु समझकर बम के करीब पहुंचा और डंडे से गड़ा हुआ बम के स्थान पर झाड़ी को हटा ही रहा था कि बम अचानक से ब्लास्ट कर गया। घटना में 7 वर्षीय पवन कुमार और 4 वर्षीय रोहन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई। वहीं घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल बच्चों को इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने रोहन को हल्की चोट होने पर उसे प्राथमिक इलाज कर घर भेज दिया गया। जबकि पवन कुमार का इलाज चल अस्पताल में किया जा रहा है। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। खाजेकलां थाना के एसआई अर्जुन सिंंह नेे बताया कि अस्पताल के मैदान में हल्का बारूद था। जिस वजह से यहाँ पर ब्लास्ट हुई है। इस घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। जिसका इलाज इसी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल जिस जगह पर बम ब्लास्ट हुई है, वहां पर आम लोगों को जाने से मना कर दिया गया है। घटना स्थल के आसपास के इलाके की संघन जांच की जा रही है। 


घायल पवन कुमार की दादी बेबी देवी ने बताई की पवन के पिता अर्जुन और बेबी देवी गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत है। वही रोहन कुमार के भी पिता राजू पासवान भी इसी अस्पताल में सफाई कर्मी है। इसी वजह से हमारे बच्चे यही पर खेलते कूदते रहते है। परंतु आज अस्पताल कैम्पस में जमीन के अंदर बम गड़ा हुआ था। वही खेलने के दौरान बम ब्लास्ट हो गया। जिसमें पवन और रोहन घायल हो गया है। पवन आया इलाज एसजीजीएस अस्पताल में चल रहा है जबकि रोहन को प्राथमिक इलाज करके डॉक्टर ने उसे घर वापस भेज दिया हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now